![Shivdutt Vashisth Shivdutt Vashisth](https://www.todaybhaskar.com/wp-content/uploads/2014/12/shiv.jpg)
![Shivdutt Vashisth](http://www.todaybhaskar.com/wp-content/uploads/2014/12/shiv.jpg)
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ सदस्य्ता अभियान के तहत लोगों को भाजपा ज्वाइन करवाते हुए
टुडे भास्कर डॉट कॉम
फरीदाबाद। भाज़पा ने सदस्यता अभियान के तहत आज तहसील परिसर सैक्टर-12 फरीदाबाद में नए सदस्य बनाने के लिए अभियान चलाया। जिसमें लोगो ने भाज़पा की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ ने कहा कि देश का हर वर्ग भाजपा से जुडने के लिए आतुर है। क्योकि केन्द्र व हरियाणा में विराजमान भाजपा सरकार समाज के सभी वर्गो के हितो का समान रूप से विकास कर रही है। वशिष्ठ ने ज्यादा से ज्यादा लोगो से भाजपा के साथ जुडने का आवाहन किया। भाजपा शासन काल में जनता के अच्छे दिनो की शुरूआत हो चुकी है इसके अलावा वस्तुओ के दामो में काफी गिरावट आई है पिछले महीनो में पैट्रोल-डीजल के दामो में काफी कमी आई है। उन्होने कहा प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की दूरगामी सोच के कारण विदेशी कम्पनिया भारत में निवेश करने के लिए आतुर है। प्रधानमन्त्री आए दिन जनता के हितेषी फैसले ले रहे है। इसलिए सभी को भाजपा की नितियो के साथ जुडना चाहिए और सभी को ज्यादा से ज्यादा भाजपा के सदस्य बनाने चाहिए।
इस मौके पर सुनील भारद्वाज, सोनू, दीपेश, लखपत, ओम प्रकाश, प्रेम चन्द, नवीन यादव, सुरेन्द्र, हैप्पी, चरन दास, वीरपाल, धमेन्द्र, रोहताश, संदीप नागर, गोपाल, शेखर, हिमान्शु प्रेमपाल, ब्रिजेश आदि लोग मौजूद थे।