नूँह में जलभिषेक से पूर्व विश्व हिन्दू तख्त के सोनीपत प्रधान लोकेश शर्मा ने नूँह का दौरा किया

नूँह में जलभिषेक से पूर्व विश्व हिन्दू तख्त के सोनीपत प्रधान लोकेश...
viresh shandilya

-मुस्लिम समाज के लोगो से भी विश्व हिन्दू तख्त ने की चर्चा, जलभिषेक कार्यक्रम के कॉर्डिनेटर हैं लोकेश
TodayBhaskar.com
सोनीपत : विश्व हिन्दू तख्त के जिला सोनीपत के प्रधान मोहित शर्मा ने नूँह में 28 अगस्त को नलहड़ मंदिर में विश्व हिंदू तख्त के अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख वीरेश शांडिल्य के आगमन से पूर्व नूँह का दौरा किया व मुस्लिम समाज के लोगो से भी मुलाकात की व तैयारियों का जायजा लिया।
विश्व हिन्दू तख्त के सुप्रीमो वीरेश शांडिल्य ने नूँह में बृज मंडल की धार्मिक यात्रा पर 31 जुलाई को हमले के बाद आह्वान किया था कि वह 28 अगस्त 23 को सावन के अंतिम सोमवार को विश्व हिन्दू तख्त के जत्थे के साथ जाकर नुहू के नलहड़ शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे और शांतिपूर्ण तरीके से करेंगे।
विश्व हिन्दू तख्त के सोनीपत के जिला अध्यक्ष व जलाभिषेक प्रोग्राम के कॉर्डिनेटर लोकेश शर्मा ने नूँह जाकर जहां तैयारियों का जायजा लिया वहीं मुस्लिम समाज के लोगो को विश्व हिन्दू तख्त के अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख वीरेश शांडिल्य का नूँह आगमन पर स्वागत कर हिन्दू मुस्लिम सिख भाईचारे को मजबूत करने की बात कही और कहा कि यह देशद्रोहियों के मुह पर तमाचे लगने का बिल्कुल सही समय है। लोकेश शर्मा का मुस्लिम समाज ने स्वागत किया ।

LEAVE A REPLY