
टुडे भास्कर डॉट कॉम
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता महाभियान के तहत युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौहनपाल छौकर के नेतृतव में बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर सदस्यता अभियान के तहत युवा, युवतियो, महिलाओं सहित वृद्धों को भाजपा का सदस्य बनाया। इस मौके पर सौहनपाल छौकर ने कहा कि आज देश व प्रदेश में जिस तरह से भाजपा सरकार है उसी के चलते आज एक समान विकास हो रहे है और जनता भाजपा की नीतियों में आस्था दिखा रही है।
सौहनपाल छौकर ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा सदस्यता महाभियान के तहत विभिन्न शहरों, गांवो व कालोनियों सहित कॉलेजो, स्टेशनो में जा जाकर लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत करायेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा 1 लाख से अधिक सदसय भाजपा के बनायेंगे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में आज देश व प्रदेश उन्नति की डगर पर चल रहा है और उनके हाथों को मजबूत बनाना ही हमारा पहला ध्येय है इसीलिए भाजपा युवा मोर्चा का एक एक पदाधिकारी भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाकर भाजपा को मजबूत बनायेंगे। इस मौके पर सदस्यता प्रमुख मनोज भाटी, भूपेन्द्र चौधरी, अक्षंय तंवर, विनय भदोरिया, अभिषेक शर्मा, आदित्य सिंह, राज कुमार सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।