
todaybhaskar.com
faridabad। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष आह्वान एवं अभियान आजादी के 70 साल जरा याद करो कुर्बानी के तहत फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री एवं हलके के विधायक विपुल गोयल ने स्थानीय सैक्टर 28-19 चौक ओल्ड फरीदाबाद के प्रवेश द्वार से शुरू की गई तिरंगा पदयात्रा का तिरंगा दिखाकर शुभारंभ किया। यह पदयात्रा पुराना फरीदाबाद बाजार से होते हुए सैक्टर-16 सब्जी मंडी तथा सागर सिनेमा भवन के पास जाकर संपन्न हुई। इसी कड़ी में मंत्री गोयल ने दूसरी तिरंगा पदयात्रा को सैक्टर-11 स्थित आर्य समाज मंदिर नजदीक अश्वनी अस्पताल से शुरू किया जोकि सैक्टर-7-10 की विभाजित सडक़ से होते हुए मिलन चौक पर जाकर संपन्न हुई।
इस मौके पर विपुल गोयल ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारे देश की आन-बान-शान है। तिरंगें के तीनों रंग हमारे शौर्य, शांति एवं खुशहाली का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी भारतवासियों को भारत की एकता व अखंडता का संकल्प लेना चाहिए।
इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट गोपाल शर्मा के अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव भाटी, संदीप चपराना, प्रवेश मेहता, एडवोकेट छत्रपाल ङ्क्षसह, अशोक ढींगडा, गौरव चौधरी, जयप्रकाश गुप्ता ब्लैक रोज काली महंदी वाले, सोम मल्होत्रा, अनीता शर्मा, सुभाष आहूजा, राव महेंद्र सिंह, अमन गोयल, विनोद गोयल व अन्य मौजूद थे।