
todaybhaskar.com
faridaabd| रियो ओलम्पिक में ब्रॉन्ज मैडल जीतने वाली हरियाणा की बेटी साक्षी मलिक का आज दिल्ली एयरपोर्ट पर उद्योग व पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल एवं पार्टी के कई मंत्रियों सहित हरियाणा सरकार की ओर से जोरदार स्वागत किया। साक्षी के स्वागत के लिए सरकार की ओर से पहले से ही विशेष तैयारी की गई थी।
इस अवसर पर हरियाणा सरकार में उद्योग , पर्यावरण एवं औद्योगिक प्रक्षि विपुल गोयल के साथ हरियाणा सरकार के मन्त्रियों में खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, लोक निर्माण विभाग मंत्री राव नरबीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला तथा फरीदाबाद से बडख़ल की विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा भी उपस्थित रही। श्री गोयल ने बताया कि फरीदाबाद से सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पहुंचकर साक्षी मलिक का भव्य स्वागत किया। उन्होंने बताया कि सरकार मैडल के साथ लौटी साक्षी मलिक के घर वापसी को विशेष यादगार पल बनाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि साक्षी मलिक को हरियाणा सरकार की ओर से मुख्यमंत्री ने आज ही ढाई करोड़ रूपए का चैक भी दिया है।
उन्होंने कहा कि साक्षी मलिक एक होनहार खिलाड़ी है और अन्य खिलाडिय़ों को भी साक्षी से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर उनके साथ स्वागत करने वालों में अमन गोयल, नेत्रपाल, छतरपाल, विजय शर्मा, बिजेन्द्र नेहरा, नेत्रपाल चौहान, नरेश नम्बरदार, बाल किशन चौहान, हरीश पाराशर, सुरेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र मेहता, सचिन ठाकुर, मुकेश डागर सहित अनेकों कार्यकर्ता व खेल प्रेमी उपस्थित थे।