केबिनेट मंत्री ने एक हजार लोगों को बांटे बर्तनों के सैट

केबिनेट मंत्री ने एक हजार लोगों को बांटे बर्तनों के सैट
cabinet minister vipul goel,
मुजेसर चौक स्थित मिल्हाड कॉलोनी में श्री सिद्धदाता आश्रम के सहयोग से लोगों को बर्तनों के सैट वितरित करते उद्योग मंत्री विपुल गोयल।

-सिद्धदाता आश्रम के सहयोग से बांटे गए बर्तन
-मंत्री बोले, श्री सिद्धदाता आश्रम के स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज की कृपा से कर रहा हूं सेवा
todaybhaskar.com
faridabad| हरियाणा के उद्योग एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री विपुल गोयल ने मिल्हाड कॉलोनी में करीब एक हजार परिवारों को धनतेरस के मौके पर बर्तनों के सैट प्रदान किए। यह कार्य श्री सिद्धदाता आश्रम के सहयोग से संपन्न हुआ।
इस मौके पर हजारों लोगों को बर्तनों के सैट देने के बाद मंत्री ने कहा कि वह श्री सिद्धदाता आश्रम के महाराज स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी के कृपा पात्र हैं और उनकी कृपा हर सामाजिक व धार्मिक कार्य में प्राप्त होती है। वह चाहे रक्षा बंधन पर बहनों को साडिय़ां बांटना हो, बच्चियों को गोद लेना हो या फिर आज लोगों को बर्तनों के सैट दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि धर्म के बिना राजनीति और समाज दोनों ही नहीं चल सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज धनतेरस है, जिसका अर्थ हमें अपने जीवन में धर्म नाम का धन जुटाने से लेना चाहिए। आज के दिन हम प्रण लें कि हमें जीवन में धर्म को स्थापित करना है। हर व्यक्ति को अपने स्तर पर दान आदि अवश्य ही करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भारत बदल रहा है, हरियाणा का पुनर्निर्माण हो रहा है। आज पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मनोहर लाल खट्टर की दूरदर्शिता के कारण फरीदाबाद को भी अनेक लाभ मिल रहे हैं। भाजपा अपने चुनाव पूर्व किए सभी वादों को पूरा करने में जुटी है। आज देखें कि शहर में विकास भी अपनी गति से हो रहा है। आज से पूर्व की सरकारों ने राजनैतिक द्वेष से काम किया लेकिन खट्टर सरकार अब तक 90 में से 78 विधानसभा क्षेत्र में प्रगति रैली कर चुके हैं। जिससे हर वर्ग को लाभ मिल रहा है।
इस अवसर पर श्री सिद्धदाता आश्रम की ओर से महासचिव डी सी तंवर, छत्रपाल एडवोकेट, धर्मपाल, सोम मल्होत्रा, हट्टीराम, सुंदर, श्यामवीर, गोपाल, विजय शर्मा, नेत्रपाल एडवोकेट, वैभव घई, ज्ञानेंद्र शर्मा, ब्रह्म सिंह, राहुल चावला आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY